Corporate_business

294th Birthday of Jaipur City

*जयपुर में हुआ था दुनिया का आखिरी अश्वमेध यज्ञ: घी से भर गई थी 50 फीट गहरी बावड़ी, 3 करोड़ लोगों को कराया था भोज* 18 नवंबर 1727 को बसा जयपुर आज 294 साल का हो गया है। शतरंज के आकार में बसाए गए जयपुर की सीमा 9 मील की थी, जिसे ब्रह्मांड में नौ ग्रहों के नवनिधि सिद्धांत पर वास्तुकला के आधार पर नौ चौकड़ियों में बसाया गया। ज्योतिष विद्वान पंडित जगन्नाथ सम्राट, विद्याधर भट्‌टाचार्य और राजगुरू रत्नाकर पौंड्रिक सहित कई विद्वानों ने जयपुर की स्थापना के लिए गंगापोल पर नींव रखी थी। इस खूबसूरत शहर की नींव रखने के समय सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने अश्वमेध यज्ञ करवाया था। इतिहासकारों के मुताबिक यह संसार का आखिरी और कलयुग का पहला अश्वमेध यज्ञ था।